शोध -सार
ग्रेनाइट के बढ़ते उपयोग के कारण, यह सबसे मूल्यवान और किफायती सामग्रियों में से एक बन गया है। शहरीकरण और पर्यावरण के प्रति जागरूक परियोजनाओं के चलते, ग्रेनाइट की बढ़ती लोकप्रियता और अद्वितीय प्रसंस्करण क्षमताओं के कारण इसकी वैष्विक मांग में भारी वृद्धि हुई है। क्वाट्र्ज, टाइल्स, इंजीनियर्ड स्टोन, मार्बल और ग्रेनाइट जैसे अन्य निवेश विकल्पों की तुलना में, ग्रेनाइट का क्षरण, रख रखाव और ऊष्मीय दक्षता के प्रति प्रतिरोध, इसकी उत्कृष्ट कारीगरी और सौंदर्य इसे एक शक्तिशाली विकल्प बनाते हैं।
आलीशान घरों, स्मार्ट शहरों और पर्यावरण के अनुकूल परियोजनाओं में ग्रेनाइट की बढ़ती लोकप्रियता के साथ, ग्रेनाइट भारत और ब्राजील का सबसे मजबूत निर्यात है और इसकी लगातार बढ़ती मांग के कारण, यह समकालीन निर्माण में सबसे पसंदीदा पत्थर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।