Current Issue

  • शोध -सार

    ग्रेनाइट के बढ़ते उपयोग के कारण, यह सबसे मूल्यवान और किफायती सामग्रियों में से एक बन गया है। शहरीकरण और पर्यावरण के प्रति जागरूक परियोजनाओं के चलते, ग्रेनाइट की बढ़ती लोकप्रियता और अद्वितीय प्रसंस्करण क्षमताओं के कारण इसकी वैष्विक मांग में भारी वृद्धि हुई है। क्वाट्र्ज, टाइल्स, इंजीनियर्ड स्टोन, मार्बल और ग्रेनाइट जैसे अन्य निवेश विकल्पों की तुलना में, ग्रेनाइट का क्षरण, रख रखाव और ऊष्मीय दक्षता के प्रति प्रतिरोध, इसकी उत्कृष्ट कारीगरी और सौंदर्य इसे एक शक्तिशाली विकल्प बनाते हैं। 

    आलीशान घरों, स्मार्ट शहरों और पर्यावरण के अनुकूल परियोजनाओं में ग्रेनाइट की बढ़ती लोकप्रियता के साथ, ग्रेनाइट भारत और ब्राजील का सबसे मजबूत निर्यात है और इसकी लगातार बढ़ती मांग के कारण, यह समकालीन निर्माण में सबसे पसंदीदा पत्थर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।

    Author: Dr. Sandeep Srivastava
  • गोस्वामी तुलसीदास जी अपनी विश्व प्रसिद्ध महाकाव्य रचना श्रीरामचरितमानस के लिए ख्याति प्राप्त हैं। रामकाव्य आधारित तमाम रचनाकारों की निर्मित हजारों रचनाओं और अनुवादों के बाद भी श्रीरामचिरतमानस की लोकप्रियता अविरलता से चलायमान है। विश्वभर में आज रामकाव्य के विदेशी भाषाओं में भी अनेक संस्करण उपलब्ध हैं, बावजूदइसके गोस्वामी जी की श्रीरामचरितमानस की मान्यता का अपना एक अलग ही महत्व स्थापित है। श्रीरामचरितमानस की लोकप्रियता में मात्र तुलसीदास जी की प्रयुक्त रचना मनोभाषिकता की प्रस्तुति से हीआज यहविश्व पटल पर स्थापित नहीं है, बल्कि इसकी मान्यता, स्वीकार्यता एवं लोकप्रियता के पीछे गोस्वामी तुलसीदास जी की मनोभाषिकता में मिश्रित सांकेतिक प्रयोगों के अतुल्य समाहार का भंडारण ही प्रमुख आधार है। इस आलेख में श्रीरामचरितमानस में तुलसी की मनोभाषिकता के सांकेतिक भाषा, प्रयोगों तथा सांकेतिक प्रयोजनों पर प्रकाश डाला गया है।

    Author: दीपेन्द्र कुमार ,प्रो.गंगाधर वानोडे ,प्रो. टी. कमलाबती देवी
  • Abstract

    This paper examines the multiple feminist voices in Arundhati Roy's The God of Small Things. It argues that Roy exposes patriarchy, gender double standards, female sexuality, and how caste, class, and family power intensify women's oppression. Ammu, the central feminist figure, challenges patriarchal norms through divorce and her forbidden relationship with Velutha, an Untouchable. Roy presents women not only as victims but also as resisters, while showing that women like Baby Kochamma and Mammachi can uphold patriarchal control. The paper emphasizes intersectionality—Ammu's gendered suffering is inseparable from Velutha's caste oppression—and concludes that women's liberation cannot be separated from the liberation of other marginalized groups, as the "Love Laws" violently reinforce both caste and gender hierarchies.

    Author: Dr. Bhoopendra kumar Tripathi
  • सारांश

    भारत गांवों का देश है। यहां जनसंख्या का 65 प्रतिशत से अधिक लोग गांवों में निवास करते हैं। विज्ञान और तकनीकी के विकास ने ग्रामीण और शहरी जीवन के अंतरों को कम कर दिया है। फिर भी ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, भौतिक संरचना और संस्थागत विकास में मूलभूत अंतर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। यदि हम उच्च शिक्षा की बात करें तो ग्रामीण क्षेत्रों में इसमें व्यापक सुधार एवं विकास की आवश्यकता है। ग्रामीण उच्च शिक्षा मानव विकास, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, वैज्ञानिक तथा तकनीकी प्रगति और बौद्धिक विकास का महत्त्वपूर्ण आधार है। ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा का विकास क्षेत्रीय असमानताओं को कम करने, युवाओं की क्षमता का उपयोग करने तथा सामाजिक गतिशीलता को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है। प्रस्तुत लेख में ग्रामीण उच्च शिक्षा की स्थिति, सरकारी सहयोग, वित्तीय संसाधनों, संस्थागत गुणवत्ता, डिजिटल विभाजन और रोजगारपरक शिक्षा का विश्लेषण किया गया है। अध्ययन द्वितीयक स्रोतों, सरकारी नीतियों और उपलब्ध सांख्यिकीय सूचनाओं पर आधारित है। अखिल भारतीय उच्चतर शिक्षा सर्वेक्षण ¼AISHE½2023.24 के अनुसार, भारत में उच्च शिक्षा का सकल नामांकन अनुपात 30 प्रतिशत तथा महिला सकल नामांकन अनुपात 31.2 प्रतिशत था। ये आँकड़े राष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा के विस्तार को दर्शाते हैं, किंतु ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का अध्ययन आवश्यक है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान¼PM & USHA½, डिजिटल शिक्षण तथा छात्रवृत्ति कार्यक्रमों की संभावनाओं का मूल्यांकन करते हुए लेख तर्क प्रस्तुत करता है कि ग्रामीण उच्च शिक्षा में केवल संस्थानों की संख्या बढ़ाना पर्याप्त नहीं है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, योग्य शिक्षक, सुदृढ़ आधारभूत संरचना, समयबद्ध वित्तीय सहायता, स्थानीय अर्थव्यवस्था से संबद्ध पाठ्यक्रम और जवाबदेह प्रशासन भी आवश्यक हैं। निष्कर्षतः, देश और प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में समावेशी उच्च शिक्षा के लिए क्षेत्र-विशिष्ट योजना, आवश्यकता-आधारित सरकारी निवेश और संस्थागत सहयोग को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

    Author: डॉ. शिवेश प्रसाद राय