बीज शब्द-रामकाव्य, श्रीरामचरितमानस, सांकेतिकता, प्रयोग, लोकप्रियता, वैश्विक, भाषा, प्रयोजन, मुद्रा, भाव-भंगिमा, प्रतीक,भावाभिव्यक्ति, भाषेत्तर।

VOLUME-1| ISSUE-4 | October-December, 2026

Author Name
दीपेन्द्र कुमार ,प्रो.गंगाधर वानोडे ,प्रो. टी. कमलाबती देवी
Abstract

गोस्वामी तुलसीदास जी अपनी विश्व प्रसिद्ध महाकाव्य रचना श्रीरामचरितमानस के लिए ख्याति प्राप्त हैं। रामकाव्य आधारित तमाम रचनाकारों की निर्मित हजारों रचनाओं और अनुवादों के बाद भी श्रीरामचिरतमानस की लोकप्रियता अविरलता से चलायमान है। विश्वभर में आज रामकाव्य के विदेशी भाषाओं में भी अनेक संस्करण उपलब्ध हैं, बावजूदइसके गोस्वामी जी की श्रीरामचरितमानस की मान्यता का अपना एक अलग ही महत्व स्थापित है। श्रीरामचरितमानस की लोकप्रियता में मात्र तुलसीदास जी की प्रयुक्त रचना मनोभाषिकता की प्रस्तुति से हीआज यहविश्व पटल पर स्थापित नहीं है, बल्कि इसकी मान्यता, स्वीकार्यता एवं लोकप्रियता के पीछे गोस्वामी तुलसीदास जी की मनोभाषिकता में मिश्रित सांकेतिक प्रयोगों के अतुल्य समाहार का भंडारण ही प्रमुख आधार है। इस आलेख में श्रीरामचरितमानस में तुलसी की मनोभाषिकता के सांकेतिक भाषा, प्रयोगों तथा सांकेतिक प्रयोजनों पर प्रकाश डाला गया है।

Publish Date